Saturday, July 4, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए कैंप में खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा, प्रदर्शन के आधार...

Kanpur : यूपीसीए कैंप में खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा, प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा टीम में मौका

ग्रीन पार्क और कमला क्लब में चल रहा चयन शिविर, फिटनेस पर खास फोकस

Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) आगामी सत्र के लिए जूनियर व सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज में जुट गया है। ग्रीन पार्क और कमला क्लब में आयोजित शिविर के जरिये खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल के साथ फिटनेस को परखा जा रहा है। कैंप के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियाें को यूपीसीए के ट्रायल, कैंप और टीम के लिए चुना जाएगा।

सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों के स्किल को अभ्यास मैच से परखा गया। पूर्व क्रिकेटर ने 40-40 ओवर के मुकाबले कराकर खिलाड़ियों की फिटनेस और बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी कौशल को परखा।

अभ्यास मैच की परीक्षा में खुद को साबित करने के लिए प्रदेश भर से चयनित होकर आए खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। इसी प्रकार कमला क्लब में जूनियर अंडर-16 और 19 के संभावित खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...