Monday, May 18, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-15 में विशेष का धमाका, शरद कपूर इलेवन की बड़ी...

Kanpur : अंडर-15 में विशेष का धमाका, शरद कपूर इलेवन की बड़ी जीत

Kanpur ।  स्व. मोतीराम (एडवोकेट पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को शरद कपूर इलेवन ने प्रकाश मिश्रा इलेवन को 89 रन से पराजित किया। किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में शरद कपूर इलेवन की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम से विशेष अ​ग्निहोत्री ने शानदार 180 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में समर गौतम, प्रभात विश्वकर्मा व ​शिवांश कनौजिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में प्रकश मिश्रा इलेवन की पूरी टीम घातक गेंदबाजी के आगे 33.4 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से राजवीर मल्होत्रा ने 46, उदित श्रीवास्तव 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विमल दी​क्षित ने तीन, सुयश, चिन्मय व उत्कर्ष ने दो-दो को आउट किया।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...