Tuesday, June 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर सेंट्रल पर भटकी नाबालिग को जीआरपी ने परिजनों से...

Kanpur : कानपुर सेंट्रल पर भटकी नाबालिग को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया

 

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशनों पर गुमशुदा और भटके बच्चों की तलाश का अभियान लगातार जारी।

Kanpur । ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेलवे स्टेशन पर भटक रही 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। किशोरी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज की रहने वाली है और बिना किसी को बताए घर से निकलकर कानपुर पहुंच गई थी।

मंगलवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम को एक किशोरी अकेली और घबराई हुई अवस्था में मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से बिना बताए निकल आई है। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसका मनोबल बढ़ाया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर उसके मामा और अन्य परिजन कानपुर पहुंचे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भटके और लापता बच्चों को सुरक्षित संरक्षण देकर उनके परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी कानपुर सेंट्रल की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई तथा मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...