Saturday, August 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : राजापुरवा में 1.10 करोड़ से पड़ने वाली सीवर लाइन का...

Kanpur : राजापुरवा में 1.10 करोड़ से पड़ने वाली सीवर लाइन का हुआ भूमि पूजन

15 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

Kanpur ।आजादी के बाद अब राजापुरवा के लोगो को जलभराव से आजादी मिलेगी।शनिवार को एक करोड़ दस लाख से पड़ने वाली सीवर लाइन के काम का भूमि पूजन हुआ तो बस्तीवासियो के चेहरे पर बड़ी समस्या के हल होने की खुशी दिखाई दी।शनिवार को सीवर लाइन डालने के कार्य का विधायक सुरेंद्र मैथानी,महापौर के प्रतिनिधि अमित पांडे पार्षद नीरज बाजपेई ने भूमि पूजन कर काम का शिलान्यास किया।

#kanpur

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बस्तीवासियो को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।बरसात में तो पानी घरों में भर जाता था।महापौर,पार्षद नीरज बाजपेई और उनके द्वारा कई बार इसकी डिजाइन फाइनल की और अब काम धरातल पर होने जा रहा है।

पार्षद नीरज बाजपेई ने बताया कि जेके मंदिर पुलिस चौकी से फंड ऑफिस तक एक करोड़ 10 लाख से नगर निगम व जलकल के द्वारा सीवर लाइन डाली जाएगी। जिससे 15 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।सीवर लाइन डालने काम कृष्णा कंट्रेक्शन एड सप्लायर्स के द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर अरविंद सिंह,राकेश,प्रतीक,कैलाश,राजकुमार,सूरज,प्रहलाद,अनिकेत चंदा,नीतू,चांदनी,रश्मि,रजनी,मंजू,रानी,सुजीत,अभिषेक,मोहित,मोनू,चंदन,अनुज,कार्तिक,लकी,छोटू, करन मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...