Friday, May 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : जरीब चौकी आरओबी का भूमि पूजन, व्यापारियों ने खोला विरोध...

Kanpur : जरीब चौकी आरओबी का भूमि पूजन, व्यापारियों ने खोला विरोध मोर्चा

Kanpur । शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जरीब चौकी पर शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना का भूमि पूजन किया गया। सांसद रमेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परियोजना की आधारशिला रखी। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फोरलेन आरओबी जीटी रोड को कालपी रोड से जोड़ेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा देगा।

सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक पुल में चार रैंप बनाए जाएंगे। इनमें दो जीटी रोड की ओर, एक कालपी रोड और एक घंटाघर रोड की ओर प्रस्तावित है। अधिकारियों का दावा है कि आरओबी बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और अंतरजनपदीय यातायात भी तेज होगा।

हालांकि भूमि पूजन के साथ ही व्यापारियों का विरोध भी खुलकर सामने आया। हीरागंज और जरीब चौकी बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। कई दुकानों पर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए गए। व्यापार मंडल का कहना है कि नई डिजाइन के चलते लगभग 250 दुकानों पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों को आशंका है कि निर्माण कार्य के दौरान करीब तीन वर्षों तक बाजार प्रभावित रहेगा, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप हो सकता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और सदस्य अरुण पांडेय ने कहा कि उनका विरोध विकास कार्य से नहीं, बल्कि नई डिजाइन से है। व्यापारियों ने मांग उठाई कि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी के कार्यकाल में स्वीकृत पुराने डिजाइन के आधार पर ही पुल का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि पुरानी योजना में व्यापारिक हित सुरक्षित थे, जबकि नई डिजाइन से सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!