Tuesday, September 1, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क के ग्राउंड्समैन का हुआ सम्मान

Kanpur : ग्रीनपार्क के ग्राउंड्समैन का हुआ सम्मान

Kanpur । यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में ग्रीन पार्क में कुल आठ लीग मैच खेले गये जिसमें पांच में बारिश ने बाधा पहुंचाने की पूरी कोशिश की लेकिन यहां के ग्राउंड्समैन ने अपनी पूरी मेहनत से इन्हें बचाने की पूरी जी-जान से मेहनत की। एक मैच बारिश न रुकने के कारण रद करना पड़ा लेकिन शेष चार को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

ग्राउंड्समैन की इसी मेहनत को सलाम करते हुए यूपी लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर मंगलवार को इन वीरों को सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांड्यन भी मौजूद रहे। जिसमें यहां के 22 स्थायी ग्राउंड स्टाफ को 2100, 45 अस्थायी स्टाफ को 500 रुपए के साथ सभी को टीशर्ट व ट्राउजर दिया गया। इसके अलावा चार ऑफिस स्टाफ को 5100 रुपए व शूट लेंथ प्रदान की गयी। इस मौके पर पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सहित लीग काउंसिल के सदस्य संजीव सिंह, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मो. फहीम आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...