Tuesday, September 1, 2026
HomeखेलKanpur : करन-उपेंद्र के अर्द्धशतकों से काशी की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

Kanpur : करन-उपेंद्र के अर्द्धशतकों से काशी की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

कप्तान करन शर्मा और उपेंद्र यादव के अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, मेरठ मेवरिक्स को 119 रन पर समेटा

Kanpur । कप्तान करन शर्मा (57) और उपेंद्र यादव (57) के अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रर्दशन के दम पर काशी रुद्रास ने लीग के अपने आखिरी मुकाबले में चोटी पर चल रही मेरठ मेवरिक्स को 56 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनने का गौरव हासिल किया। इस मुकाबले में काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन बनाने के बाद मेरठ की टीम को 19.2 ओवर में 119 रनों पर ढेर कर दिया।

#kanpurकाशी की तरफ से मैन ऑफ द मैच चुने गये कार्तिक यादव और रिषभ 15 अंक लेकर राजपूत ने तीन-तीन विकेट झटके। चारों टीमें फाइनल होने के बाद मेरठ 15 अंक लेकर पहले स्थान पर रही अब क्वालीफायर-1 में उसका सामना 13 अंकों पर रही लखनऊ से होगा। वहीं एलिमिनेटर में दस अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काशी का सामना इतने ही अंक लिए नोएडा से होगा।

#kanpur

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत काफी खराब हुई। 27 रनों पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जिसमें ओपनर स्वास्तिक चिकारा (0) और अक्षय दुबे (2) को कार्तिक यादव ने आउट हुए। रितुरात शर्मा एक रन बनाकर रन आउट हुए वहीं कप्तान दिव्यांश जोशी 19 रन पर अटल बिहारी राय का शिकार हुए।

इसके बाद संदीप तोमर (29), दिव्यांश राजपूत (39) और दिनेश कुमार (14) ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन काशी के गेंदबाजी के आगे सफल नहीं हो सके और पूरी टीम 19.2 ओवर में 119 रनों पर ढेर हो गयी। शेष बल्लेबाजों में यश गर्ग और आरुष गोयल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे वहीं कुणाल त्यागी 6 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी सात रन बनाकर नाबाद लौटे। काशी की तरफ से रिषभ राजपूत और कार्तिक यादव ने 3-3, अटल बिहारी राय ने दो तथा एक विकेट संगम सिंह को मिला।

#kanpur
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी टीम के कप्तान करन शर्मा और विराट जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की शानदार साझेदारी की। 8.2 ओवर में यश गर्ग ने विराट (33) को अक्षय दुबे के हाथों कैच आउट कर टीम को पहली सफलता दिलायी। नए बल्लेबाज सक्षम राय पांच रन बनाकर आरुष गोयल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इस बीच कप्तान करन ने अपना अर्द्धशतक तो पूरा किया लेकिन 57 रनों पर वह विशाल चौधरी का शिकार हो गये।

अपनी अर्द्धशतकीय पारी के लिए करन ने 40 गेंदों का सामना किया जिसमें छह चौके व तीन छक्के शामिल रहे। 105 रनों पर तीसरा विकेट गिरने के बाद उपेंद्र यादव और शुभम चौधरी (नाबाद 15) ने टीम को 20 ओवर में 175 रनों पर तक पहुंचाया। उपेंद्र पारी की अंतिम गेंद पर कुणाल यादव की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों व पांच छक्कों की मदद से 57 रनों की शानदार पारी खेली। मेरठ की तरफ से विशाल चौधरी, कुणाल यादव, यश गर्ग और आरुष गोयल ने एक-एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...