Tuesday, June 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : सेल्फी के बाद गंगा में उतरे चार दोस्त, एक की...

Kanpur : सेल्फी के बाद गंगा में उतरे चार दोस्त, एक की डूबकर मौत

परमट घाट पर हादसा: नाविकों ने तीन किशोरों को बचाया, दो घंटे बाद मिला 14 वर्षीय शिवम का शव

Kanpur । परमट घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेल्फी लेने के बाद नदी में नहाने उतरे चार दोस्त अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 14 वर्षीय शिवम गुप्ता गंगा की गहराई में समा गया। करीब दो घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया।

जूही क्षेत्र के पांच किशोर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए परमट घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद सभी ने पहले तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी ली। इसके बाद चार किशोर नदी में नहाने उतर गए, जबकि एक साथी किनारे पर कपड़ों की देखरेख करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में पानी कम दिखाई देने के कारण किशोर धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले गए। इसी दौरान वे ऐसे स्थान पर पहुंच गए, जहां अचानक गहराई अधिक थी। संतुलन बिगड़ते ही चारों डूबने लगे और मदद के लिए शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनते ही घाट के पास मौजूद नाविक नदी में कूद पड़े और तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि शिवम गुप्ता तेज बहाव और गहराई के कारण लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालटोली पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। तलाश अभियान चलाया गया और लगभग दो घंटे बाद शिवम का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...