Tuesday, June 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर में फर्जी डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Kanpur : कानपुर में फर्जी डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेकनगंज पुलिस और साइबर सेल की कार्रवाई में जाली मार्कशीट-प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह बेनकाब, आठ बड़े विश्वविद्यालयों के नाम पर हो रही थी ठगी

 

Kanpur । बेकनगंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी डिग्री, मार्कशीट और प्रमाण पत्र तैयार कर देशभर में सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान गिरोह के सरगना जियाउल हसन उर्फ सतबीर उर्फ आतिफ समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर रहा था और विभिन्न राज्यों में युवाओं व शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बना रहा था।

थाना प्रभारी मतीन खान और साइबर सेल प्रभारी तनुज सिरोही के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपितों के ठिकाने से अत्याधुनिक डिजिटल प्रिंटर, डाई, विभिन्न शिक्षण संस्थानों की जाली मुहरें तथा बड़ी संख्या में तैयार और अर्धनिर्मित फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि गिरोह हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा और विश्वविद्यालय स्तर के जाली प्रमाण पत्र तैयार करता था। मांग के अनुसार दस्तावेज बनाकर उन्हें कोरियर के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण भी मिले हैं। अब तक की पड़ताल में कम से कम आठ नामी विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के साक्ष्य सामने आए हैं। बरामद सामग्री से संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और इसका कारोबार काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपित पहले भी इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...