Sunday, June 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : गंगा तट पर योग की ऊर्जा: योग गैलेक्सी विला में...

Kanpur : गंगा तट पर योग की ऊर्जा: योग गैलेक्सी विला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

गंगा किनारे सामूहिक योगाभ्यास में बड़ी संख्या में निवासियों ने लिया हिस्सा
-वरिष्ठ योगाचार्यों व आयुष विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ जीवनशैली के सूत्र
 पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Kanpur।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर की प्रतिष्ठित एवं विशाल विला टाउनशिप योग गैलेक्सी विला ओनर्स सोसायटी में सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गंगा नदी के पावन तट के निकट स्थित सोसायटी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया।

#kanpur

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ में शिक्षित वरिष्ठ योगाचार्य विजय कुमार शर्मा, योग प्रशिक्षिका मिथलेश शर्मा तथा आयुष मंत्रालय से संबद्ध डॉ. खुशबू सिंह ने किया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य प्रतिभागियों की सुविधा के लिए चेयर योग (चेयर योगा) की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

#kanpur

सोसायटी के अध्यक्ष पियूष अग्रवाल एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद मोदी ने बताया कि योग गैलेक्सी विला ओनर्स सोसायटी के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इतने भव्य और सुव्यवस्थित स्तर पर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सामाजिक एकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को निवासियों का अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह प्राप्त हुआ।

#kanpur

योग सत्र के समापन पर योग गुरुओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, गौरव कनोड़िया, संतोष त्रिवेदी, विजेता गुप्ता और मोनिका बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...