Thursday, December 11, 2025
HomeकानपुरKanpur : मंधना में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, परिषदीय बच्चों को मिलेगी...

Kanpur : मंधना में बनेगा मंडलीय साइंस पार्क, परिषदीय बच्चों को मिलेगी अनुभव आधारित शिक्षा

मंडलीय साइंस पार्क के लिए शुरू हुई तैयारी,डीएम ने लिया प्रस्तावित स्थल का जायजा
सौरमंडल से लेकर भूकंप सिम्युलेटर तक, साइंस पार्क में होंगे इंटरएक्टिव मॉडल

Kanpur ।संविलियन विद्यालय मंधना प्रथम में मंडलीय साइंस पार्क स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विद्यालय पहुँचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे और पार्क से संबंधित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।सरकार का उद्देश्य है कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे प्रत्यक्ष रूप से समझें और प्रयोगों के माध्यम से जानें।

#kanpur

इसी उद्देश्य से साइंस पार्क को इंटरएक्टिव मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।पार्क में सौरमंडल का प्रदर्शन, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र और ऊर्जा आधारित मॉडल लगाए जाएंगे। इन मॉड्यूल की मदद से बच्चे गति, प्रकाश, ऊर्जा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसी अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से समझ सकेंगे। करीब एक एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस पार्क की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये है। पार्क में ट्रैफिक नियमों, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी भी अलग-अलग प्रयोगों और प्रदर्शन मॉड्यूल के माध्यम से दी जाएगी।

यह पूरी पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (STEM) आधारित शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।साइंस पार्क में 20 से 25 साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथमटिक्स (स्टेम) प्रदर्शनी लगेंगी। आइआइटी और लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। यहाँ बाल विज्ञान क्लब, विज्ञान मेले और अन्य स्टेम गतिविधियों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिससे बच्चे केवल देख ही नहीं, बल्कि खुद भी प्रयोग कर सकें।

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...