Thursday, April 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : जिला जज ने 51 युवा अधिवक्ताओ को अधिवक्ता सम्मान प्रमाण...

Kanpur : जिला जज ने 51 युवा अधिवक्ताओ को अधिवक्ता सम्मान प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

बार एसोसिएशन में मना राम कृष्ण शर्मा का जयंती समारोह

Kanpur । बार एसोसिएशन सभागार में प्रख्यात समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता ,प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना (अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना1974 )लागू कराने वाले स्मृति शेष पं रामकृष्ण शर्मा के जयंती समारोह में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने ए आई बी ई एग्जाम पास कर अधिवक्ता परिवार में सम्मिलित होने वाले 51 नवागंतुक युवा अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में जिलाजज ने सर्वप्रथम स्व राम कृष्ण शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर चलकर हम बार और बेंच के सामंजस्य को बढ़ा न्याय व्यवस्था को और मजबूत करें यही श्री शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अमित सिंह महामंत्री बार एसोसिएशन ने कहा कि श्री शर्मा के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि सन 1974 में हुई जब उन्होंने हेमवती नन्दन बहुगुणा के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना रु 5000 की लागू करवाई ।

जिसे बढ़वाने के लिए उनके पुत्र पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने वर्षो संघर्ष किया जो वर्ष 2014 में सफल हुआ और योजना की राशि बढ़ाकर रु पांच लाख की गई जो आज दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को प्राप्त हो रही है। शर्मा जी ने अपना सारा जीवन अधिवक्ता कल्याण और अधिवक्ता गौरव को बढ़ाने में लगाया।

कार्यक्रम आयोजक स्व.शर्मा के पुत्र पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि पिता जी का सपना था कि अधिवक्ताओ की पेंशन योजना हो अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा और युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना लागू होनी चाहिए । हम उक्त योजनाओं को लागू करा पिता के सपने को पूरा करने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम का संचालन राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने किया ।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीजे प्रथम राजेश चौधरी विकास गोयल शेष बहादुर निषाद (न्यायाधीशगण) अजीत शुक्ला सोमेंद्र शर्मा (पुत्र )अरविन्द दीक्षित हरिशंकर चतुर्वेदी संजीव कपूर शुभम जोशी प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

इन अधिवक्ताओं को मिला प्रमाण पत्र
नवागंतुक युवा अधिवक्ताओं में राकेश सिद्धार्थ एकता पटेल इंद्रेश मिश्रा वैशाली गुप्ता आकाश यादव राहुल कुमार मनु पांडे सत्यम शुक्ला मोहन रावत रावेंद्र कुमार अंशुमान दीक्षित सुनील बाजपेई शुभांशु शुक्ला शौर्य दरियाबादी कमल मिश्र राकेश शर्मा सहित 51अधिवक्ताओं को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि आप युवा अधिवक्ताओं को अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सानिध्य में निरंतर अदालती कार्यवाही में उपस्थित के साथ साथ नवीनतम विधिक निर्णयों की जानकारी लेना अधिवक्ता वृत्ति के लिए महत्वपूर्ण होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!