मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : डिजिटल जनगणना से बदलेगी विकास की तस्वीर, कानपुर में ‘स्व-गणना’ अभियान शुरू
कानपुर

Kanpur : डिजिटल जनगणना से बदलेगी विकास की तस्वीर, कानपुर में ‘स्व-गणना’ अभियान शुरू

Akash Chaudhary

महापौर प्रमिला पांडे की अपील – 21 मई तक ऑनलाइन भरें विवरण, सही आंकड़ों से बनेंगी बेहतर योजनाएं

Kanpur। जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में कानपुर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में आयोजित बैठक में महापौर प्रमिला पांडे ने ‘स्व-गणना’ अभियान की शुरुआत की जानकारी देते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

महापौर ने बताया कि अब लोग 7 मई से 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में नागरिकों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे, जिनके आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाओं और संसाधनों का खाका तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सही जनगणना आंकड़े ही शहर के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और बुनियादी सुविधाओं की योजनाओं का आधार बनते हैं। डिजिटल प्रणाली से डेटा संग्रह अधिक सटीक और पारदर्शी होगा। जो लोग ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके लिए प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

बैठक में जनगणना विभाग के अधिकारियों ने पोर्टल की तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। प्रभारी जनगणना हिमांशु शुक्ला, सहायक निदेशक दिनेश यादव, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रगणकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।

फील्ड ट्रेनर अमित मिश्रा और शशांक दुबे ने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। महापौर ने अंत में शहरवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी देकर शहर व देश के विकास में सहयोग करें।