Monday, June 8, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दम दिखाएंगी कानपुर की बेटियां

Kanpur : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दम दिखाएंगी कानपुर की बेटियां

Kanpur।  15 से 18 जून 2026 तक सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर बालिका टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए सब जूनियर बालिका वर्ग की जिला व मंडल बॉक्सिंग टीम का चयन ट्रायल सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। जिसमें विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पदक के लिए प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी

#kanpur
चयनित टीम में 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में उमरा (कानपुर), 35-37 किलोग्राम में दीपा शुक्ला (फर्रुखाबाद), 37-40 किलोग्राम में अनन्या यादव (इटावा), 40-43 किलोग्राम में प्रगति श्रीवास्तव (कानपुर), 43-46 किलोग्राम में रिद्धिमा (कानपुर) व 46-49 किलोग्राम में अनन्या मिश्रा (कानपुर) का चयन किया गया है। टीम की कोच व मैनेजर रुखसार बानो को बनाया गया है। खिलाड़ियों का चयन चयन समिति ने किया, जिसमें श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, भगवान दीन, गौरव राजपूत, शैली यादव, काजल साहू, निशा परिहार और ग्रीनपार्क बॉक्सिंग प्रशिक्षक अल्पना शर्मा शामिल रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...