Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलKanpur : सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग में कानपुर की बेटियों का जलवा

Kanpur : सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग में कानपुर की बेटियों का जलवा

आराध्या ने जीता स्वर्ण, नीतिका ने रजत पदक हासिल किया

Kanpur । सुल्तानपुर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल पयागीपुर में 8 से 11 अगस्त तक सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 हुई। इसमें कानपुर की युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।

विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी बर्रा-8 सीखने वाली डीपीएस बर्रा-8 की कक्षा नौ की छात्रा आराध्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-14 महिला वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं डीपीएस कल्याणपुर की कक्षा नौ की छात्रा नीतिका शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

नीतिका कल्याणपुर स्थित शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में कोच अभय सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। अकादमी के कोच व सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि आराध्या लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में हुई 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने चार पदक जीते थे।

उन्होंने बताया कि अकादमी के निशानेबाज रुद्रांश बाजपेयी, पार्थ सारथी और मोहम्मद इमाद भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने आगामी सीआईएससीई और सीबीएसई नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।

दोनों ​खिलाड़ियों की उपल​ब्धि पर अकादमी की संयोजक संध्या देवी, डॉ. देवेंद्र सिंह, पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर, कोच अभय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...