Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कार्यकाल के...

Kanpur : सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने पर किया सम्मानित

आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

Kanpur।  आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हरजेंदर नगर में मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर सीडीओ प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी एवं कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विवेक द्विवेदी शामिल हुए।

#kanpur

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय वाटिका का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आरती सक्सेना, पर्यावरण प्रभारी डॉ. बिंदु सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा दी गई। प्राचार्य प्रो. आरती सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने शिक्षा में गुणवत्ता, अनुशासन एवं नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि प्रो. विवेक द्विवेदी ने शिक्षकों को समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति के सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के उपलक्ष्य में अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमेधा पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंकिता अवस्थी द्वारा किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!