वान्डर्स और स्काई क्लब ने की शानदार जीत दर्ज
Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में वाईएमसीसी ने एसएस क्लब को 44 रन से मात दी। दूसरे मैच में वान्डर्स क्लब ने साउथ जिमखाना को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में स्काई क्लब ने रोलैंड को एक रन से हराया।
चौथे मैच में कानपुर साउथ ने तरुण क्लब को 46 रन से पराजित किया। पांचवे मैच में पैरामाउंट क्लब ने अमर क्लब को 25 रन से हराया। पहला मैच मंधना के चन्द्रा मैदान पर खेला गया, इसमें वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। जिसमें उत्कर्ष तिवारी 45, राहुल पाल 35 रन बनाए। शोएब अली ने चार विकेट झटके। जवाब में एसएस क्लब 27 ओवर में 138 रन ही बना सका। अरुण राय ने 32 और आशुतोष गौरव ने 28 रन संघर्ष करते नजर आए।
गेंदबाजी में वीर ने चार विकेट और राहुल पाल तीन विकेट लिए। दूसरा मैच में पीएसी मैदान पर साउथ जिमखाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। अभिनव यादव (40), राहुल यादव (36) और रंधीर सिंह (33) ने अहम योगदान दिया, तो गेंदबाजी में सूरज और साहुल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में वान्डर्स क्लब ने निलेश कौल (75) और अतुल (57) की शानदार पारियों की बदौलत 26.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाकर लक्ष्य हासिल लिया।
तीसरे मैच में राम लखन भट्ट मैदान पर स्काई क्लब ने 40 ओवर में 227 रन बनाए। जिसमें अनुरुद्ध सिंह (77) और विश्वजीत सचान (43) रन जोड़े, तो गेंदबाजी में सात्विक ने चार विकेट चटकाए। जवाब में रोलैंड क्लब की पूरी टीम 40 ओवर में 226 रन पर सिमट गई। टीम से सुमित ने 61 रन बनाए। चौथे मैच में कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए।
जतिन चौहान (71), अमन भदौरिया (52) और अमन यादव (44) रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिषभ ने तीन को आउट किया। जवाब में तरुण क्लब 39.1 ओवर म 227 रन ही बना सका। विदिन जोशी (95) और मोहम्मद शारिम (54) की पारियां बेकार गईं। पांचवां मैच जेम्स मैदान पर खेला गया, इसमें पैरामाउंट क्लब ने 27.4 ओवर में 200 रन बनाए।
जिसमें सौरभ जायसवाल (52) और मोहिब अंसारी (41) ने अहम भूमिका निभाई, गेंदबाजी में शशिकांत ने चार विकेट झटके। जवाब में अमर क्लब की पूरी टीम 37.2 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम से ईशान ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आयुष शुक्ला 4 विकेट लिए।


