थाना प्रभारी बहादुर सिंह की चेतावनी—शांतिभंग और अपराध करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Kanpur । शहर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौबस्ता पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों और शातिर तत्वों की थाने में परेड कराई। थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके के अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
थाने में अपराधियों की परेड कराकर पुलिस ने उनके वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़, अराजकता फैलाने या शांतिभंग की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के बाद नौबस्ता पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम बताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।


