मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महिला मित्र के घर फंदे से लटका मिला क्रेन चालक, हत्या का आरोप
कानपुर

Kanpur : महिला मित्र के घर फंदे से लटका मिला क्रेन चालक, हत्या का आरोप

Akash Chaudharyअपडेट: June 19, 2026

Kanpur । चकेरी के कांशीराम कॉलोनी में महिला मित्र के घर क्रेन चालक धीरज सक्सेना (35) का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला मित्र और उसके परिजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

फजलगंज निवासी धीरज पिछले करीब 12 वर्षों से एक तलाकशुदा महिला के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहे थे। गुरुवार देर रात उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की बहन विनीता का आरोप है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से महिला मित्र, उसकी बेटी और भाई-बहनों ने धीरज की हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।