लाजपत नगर के पार्षद अमनदीप सिंह ने अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Kanpur । वार्ड 85 लाजपत नगर में लंबे समय से बंद पड़ी करीब 60 से 70 स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या के समाधान में हो रही देरी और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने से नाराज होकर पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर लवी के नेतृत्व में जोन-6 मरियमपुर स्थित नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर लवी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत संबंधी फाइल नगर निगम में बंद करके रख दी गई है।
, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रात के समय अंधेरा होने से सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोग भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में राजा घाई, अवधेश सिंह, मल्लू यादव, देवेंद्र यादव, शांटी सलूज़ा, हर्ष सिंह, समीर द्विवेदी राजीव खन्ना, अशोक आनंद प्रदीप साहू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


