मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›खेल›Kanpur : कोपोरेर्ट कप : रोहित के शानदार प्रदर्शन से शाइनिंग स्टार को पहुँचाया फाइनल
खेल

Kanpur : कोपोरेर्ट कप : रोहित के शानदार प्रदर्शन से शाइनिंग स्टार को पहुँचाया फाइनल

Akash Chaudhary
Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग सीजन-17 कोपोरेर्ट कप के सेमीफाइनल मैच में शाइनिंग स्टार ने कानपुर हीरोज को छह विकेट से मात दी।किदवईनगर
 स्थित राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर हीरोज ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाए।
इसमें हिमांशु ने 30 व अमित ने 23 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में उपेंद्र ने तीन, रोहित व मनिंदर सिंह ने दो-दो को आउट किया। जवाब में शाइनिंग स्टार ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में रोहित कुमार ने 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में राहुल, आरके बाजपेई, आलोक व सोनू ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित कुमार सिंह को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *