Kanpur ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कार्यालय। में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान गौरव दिवस आभियान का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की विरासत को मजबूत करना है।और अनुसूचित जातियों तक पहुंच कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।
इस अभियान के तहत मंडलों व जिले स्टार पर संगोष्ठी का आयोजन होगा।25 जनवरी को सभी कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों में आम जनता के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया ये अभियान 11 से 26 जनवरी तक चलेगा इस अभियान में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर को संयोजक व युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद सोनकर को सहसंयोजक बनाया गया है।