Monday, July 13, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर की गरिमा को बीसीसीआई का बड़ा तोहफा, एनसीए में...

Kanpur : कानपुर की गरिमा को बीसीसीआई का बड़ा तोहफा, एनसीए में दिखाएंगी दम

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की क्रिकेटर गरिमा यादव का चयन बीसीसीआई के अंडर-23 इमर्जिंग प्लेयर्स के लिए हुआ। अब वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कैंप में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश से गरिमा के अलावा मुस्कान मलिक और वर्निका चौधरी को भी इस कैंप में जगह मिली है।

गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाज और बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। उन्होंने सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश की अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ। इससे पहले भी गरिमा का चयन बीसीसीआई की ओर से आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी और मल्टी-डे प्रतियोगिताओं के लिए किया जा चुका है।

अब वह 14 जुलाई से 6 अगस्त तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित एनसीए कैंप में हिस्सा लेंगी।गरिमा वर्तमान में कानपुर के चंद्रा मैदान में कोच मोइनुद्दीन के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।
गरिमा के चयन पर केसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएनसिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...