Monday, July 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली रफ्तार, गोविंद...

Kanpur : एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार, गोविंद नगर में सांसद-विधायक ने रोपे पौधे

 

 

Kanpur।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाजपत नगर मंडल के कंपोजिट विद्यालय (शास्त्री नगर) और रामलला मंडल स्थित आरोग्यधाम हॉस्पिटल परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और चिकित्सकों ने भी पौधारोपण किया।

#kanpur

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी तरह लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

#kanpur

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, सत्यनारायण गुप्ता, रानू सिन्हा, दीपक राजपूत, प्रेम सिंह, संतोष सिंह, अजय शुक्ला, अभिषेक सेंगर, राजा पंडित, रंजीता पाठक, अनामिका श्रीवास्तव, शोभा शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...