Kanpur । कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के करीब 200 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन मोहित पाल और अंशुल ने सर्वाधिक पदक जीते।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी और उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कानपुर नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, बसंत सिंह, शरद मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, रानी शर्मा, दिवेश दुबे, मोहित दुबे, आरबी सिंह और किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
परिणाम::::
प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता
अंडर-14 – 80 मीटर हर्डल्स : विशेष साहू (सेंट एलायसियस स्कूल)
4×100 मीटर रिले : सेंट एलायसियस स्कूल
अंडर-17
1500 मीटर : अंशुल पटेल (सर सैयद स्कूल)
3000 मीटर : मोहम्मद रेहान
110 मीटर हर्डल्स : अविरल श्रीवास्तव (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
400 मीटर हर्डल्स : अंशुल पटेल (सर सैयद स्कूल)
5 किमी वॉक : शुभ गुप्ता (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
हाई जंप : अर्हम मिर्जा (सेंट एलायसियस)
ट्रिपल जंप : अहमद अली राजा (सेंट एलायसियस)
4×100 मीटर रिले : सर सैयद पब्लिक स्कूल
4×400 मीटर रिले : सर सैयद पब्लिक स्कूल
अंडर-19
1500 मीटर : मोहित पाल (कात्यान स्कूल)
3000 मीटर : मोहित पाल (कात्यान स्कूल)
110 मीटर हर्डल्स : अश्विन रावत (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
5 किमी वॉक : शौर्य कुमार ओमर (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
हाई जंप : कार्तिक सिंह (सेंट एलायसियस)
ट्रिपल जंप : अश्विन रावत (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल)
4×100 मीटर रिले : यूनाइटेड पब्लिक स्कूल
4×400 मीटर रिले : यूनाइटेड पब्लिक स्कूल


