Wednesday, September 2, 2026
HomeखेलKanpur : बारिश के चलते टली बास्केटबॉल प्रतियोगिता, अब 8 को मुकाबले

Kanpur : बारिश के चलते टली बास्केटबॉल प्रतियोगिता, अब 8 को मुकाबले

 

Kanpur। अत्यधिक बारिश के कारण 50वीं जनपदीय विद्यालयीय बास्केटबॉल (बालक व बालिका) प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन पहले दो सितंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में होना था, लेकिन मौसम खराब होने और लगातार बारिश के चलते आयोजन संभव नहीं हो सका। जनपदीय क्रीड़ा सचिव कानपुर नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से अशोकनगर ​स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...