Wednesday, September 2, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर मंडल की सब-जूनियर फुटबाल टीम का चयन ट्रायल 4...

Kanpur : कानपुर मंडल की सब-जूनियर फुटबाल टीम का चयन ट्रायल 4 से

Kanpur।  खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगरा में 7 से 14 सितंबर में सब-जूनियर अंतरमंडलीय राज्य फुटबाल चैंपियनशिप होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की बालक टीम का चयन ट्रायल 4 और 5 सितंबर को कराया जाएगा। ट्रायल पं. दीनदयाल स्कूल ग्राउंड पर शाम तीन बजे से शुरू होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पूर्व पं. दीनदयाल स्कूल ग्राउंड पहुंचकर अमित वर्मा, आसिफ इकबाल और डीबी थापा से संपर्क करने को कहा गया है। चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...