मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›खेल›Kanpur: ड्रेगेन कप इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में बसंत कुमार होंगे निर्णायक
खेल

Kanpur: ड्रेगेन कप इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में बसंत कुमार होंगे निर्णायक

Parpanch Newsअपडेट: November 14, 2024

Kanpur: क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कानपुर के बसंत कुमार सिंह को जापान में होने वाली 28वीं ड्रेगेन कप इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट के लिए निर्णायक चुना गया है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में कराटे प्रशिक्षक बसंत 18 व 19 नवंबर को इंटरनेशनल कराटे कैंप में भाग लेंगे। बंसत इससे पहले भी कई देशों में निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन कर चुके हैं। बसंत की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, मधुश्री भौमिक, महेश मिश्रा, सुशील चंद्रा, विजयश्री पाण्डेय, रागनी राठौर, अनुपमा श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला, मो. उस्मान, वीरेंद्र त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *