Tuesday, June 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : बांसमंडी चोरी कांड का खुलासा, नकदी और आईफोन समेत माल...

Kanpur : बांसमंडी चोरी कांड का खुलासा, नकदी और आईफोन समेत माल बरामद

Kanpur।  बांसमंडी में पिछले माह हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अनवरगंज पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। करीब 24 दिन की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 22-23 मई की रात बांसमंडी स्थित बेबीस कंपाउंड में चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कालपी रोड स्थित कॉटन मिल गेट के पास घेराबंदी कर शहनवाज को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक स्कूटी, तीन मोबाइल फोन, जिनमें एक आईफोन-12 भी शामिल है, एक पावर बैंक तथा 72,200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान चोरी की घटना से जुड़ा है।

सेंट्रल जोन के अधिकारियों के निर्देशन में अनवरगंज थाना पुलिस और बांसमंडी चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...