Sunday, May 31, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण रही बीएड प्रवेश परीक्षा, 19 केंद्रों...

Kanpur : सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण रही बीएड प्रवेश परीक्षा, 19 केंद्रों पर 8200 से अधिक अभ्यर्थी शामिल

दो पालियों में हुई परीक्षा, सख्त सुरक्षा के बीच नकल और अव्यवस्था से दूर रहा परीक्षा आयोजन

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में दो पालियों में आयोजित की गई। किसी भी केंद्र से नकल, अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 9168 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में 8211 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 957 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली, जिसमें 8219 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 949 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की गई। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों के साथ उड़नदस्तों की भी तैनाती रही।

परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक तथा सीएसजेएमयू के नोडल अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, नोडल समन्वयक डॉ. बीपी सिंह और कानपुर नगर के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

पहली पाली के बाद बाहर निकली अभ्यर्थी शोभना मिश्रा ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया, जबकि दूसरी पाली की परीक्षार्थी पारूल कटियार ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं बेहतर थीं और समय से पहुंचने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...