Kanpur । प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रविवार को पहले मैच में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी को सात रन से पराजित किया। दूसरे मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने पनकी क्रिकेट एकेडमी को 8 रन से मात दी।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स सेंटर मैदान पर खेले गए पहले मैच में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर टीम ने 25 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। टीम से सुयश सिंह ने 51 रन, शुभम यादव ने 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन व अर्थव गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके।
जवाब में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही बना सकी। टीम से दिव्यांश ने 49 रन, संजय व मोहित यादव ने 21-21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रिंस ने दो, शुभम, शिवम, कनिष्क ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच सुयश सिंह को चुना गया।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स सेंटर मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। टीम से निगम ने 52 रन, स्वास्तिक ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैष्णव पाठक ने दो, ईशांत व उदयराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पनकी क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.2 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से उदयराज ने 35 रन, शौर्य ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ध्रुव चौधरी ने तीन, शुभ गुप्ता ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव चौधरी को चुना गया।


