Sunday, May 31, 2026
HomeकानपुरKanpur : बीएड परीक्षा केंद्र के बाहर नाले का स्लैब टूटा, 25...

Kanpur : बीएड परीक्षा केंद्र के बाहर नाले का स्लैब टूटा, 25 परीक्षार्थी गिरे

स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा, भीगे एडमिट कार्ड के बावजूद छात्रों ने दी परीक्षा

Kanpur । मकराबर्टगंज इलाके में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परीक्षा केंद्र के पास जर्जर नाले का स्लैब टूटने से उस पर खड़े करीब 20 से 25 परीक्षार्थी गहरे नाले में जा गिरे। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

#kanpur

जानकारी के अनुसार, मकराबर्टगंज स्थित केडी पैलेस के पास बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे। फोटोकॉपी की दुकान नाले के ऊपर बने सीमेंटेड स्लैब पर स्थित थी। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण दुकान के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाले का स्लैब काफी पुराना और जर्जर था। अधिक भार पड़ने से स्लैब अचानक बीच से टूट गया और वहां खड़े छात्र-छात्राएं सीधे नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई परीक्षार्थियों के बैग, एडमिट कार्ड और अन्य सामान भी नाले के पानी में भीग गए या बह गए।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार सहित आसपास के लोगों और दुकानदारों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने नाले में उतरकर एक-एक कर सभी छात्रों को बाहर निकाला। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी दिखाई दी। उनका कहना है कि सड़क किनारे बने नाले के स्लैब लंबे समय से जर्जर हालत में हैं और कई बार शिकायत के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया

नाले के गंदे पानी में गिरने से कई छात्रों के कपड़े और दस्तावेज खराब हो गए। हालांकि प्राथमिक सहायता के बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने मानवीय आधार पर प्रभावित परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...