मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›खेल›Kanpur : अयान अकरम ने यूपीसीए की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
खेल

Kanpur : अयान अकरम ने यूपीसीए की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

Akash Chaudhary

Kanpur । बीसीसीआई की अंडर-19 वीनू माकड ट्रॉफी में इस बार उत्तर प्रदेश की टीम नॉकआउट चरण से पहले ही बाहर हो गयी। हालांकि उप्र टीम में एक खिलाड़ी जो शुरुआत से ही सभी के निशाने पर था उसने अपने शानदार खेल से उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया जो उसके चयन को लेकर सवाल खड़ा कर रहे थे। वीनू माकड ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ई में शामिल उप्र पांच मैचों में दो जीत व तीन में मिली हार के चलते आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा था।

सहारनपुर के अयान अकरम का नाम जब-जब टीम में आया पूरे प्रदेश में हाय-तौबा मच जाती। कारण उनके पिता रहे, जो यूपीसीए के सर्वेसर्वा के निजी सचिव हैं। यूपीसीए के विरोधी हमेशा किसी भी टीम चयन में धांधली का आरोप उनके पिता पर ही लगाते आए हैं।

पिछले सत्र में भी अपनी छाप छोड़ चुके अयान ने इस बार भी वीनू माकड ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से टीम को जीत दिलाने का अथक प्रयास किया लेकिन साथी खिलाड़ियों से सहयोग न मिलने के कारण वह कामयाब न हो सके।

अयान ने इस बार लीग चरण में खेले गये पांच मैचों में टीम की तरफ से सर्वाधिक 9 विकेट हासिल किए। वहीं पंजाब के खिलाफ मैच में अयान ने 65 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी भी खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *