Kanpur । जनगणना के स्वगणना चरण के प्रारंभ होने के अवसर पर गुरुवार को तहसील नरवल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील नरवल के प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने बाइक रैली निकालकर आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। रैली तहसील नरवल से शुरू होकर टौंस चौराहा तक निकाली गई।
रैली का पड़ाव जीजीआईसी नरवल में रहा। यहां छात्राओं ने जनगणना जागरूकता से जुड़े पोस्टर, रंगोली और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वगणना का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने आमजन से अपील की कि वे स्वगणना में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने का आधार है। नागरिक स्वयं आगे बढ़कर सही जानकारी दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी


