Monday, May 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑटो में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं...

Kanpur : ऑटो में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

नौबस्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख के जेवरात बरामद, डीसीपी साउथ ने टीम को दिया 25 हजार का इनाम

Kanpur ।  नौबस्ता थाना पुलिस ने ऑटो में सफर करने वाली सवारियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की महिलाएं ऑटो में सवार होकर महिला यात्रियों के पास बैठ जाती थीं और बातचीत में उलझाकर या भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उनके बैग से कीमती आभूषण और सामान पार कर देती थीं।

हाल ही में नौबस्ता क्षेत्र में हुई एक बड़ी टप्पेबाजी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस इस गिरोह तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया।

बरामद किए गए जेवरातों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने शहर के अन्य इलाकों में भी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।इस सफल कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपने सामान को लेकर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!