Thursday, April 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : शव वाहन पर हमला: ‘कथित’ नेता गिरफ्तार, 50 अज्ञात पर...

Kanpur : शव वाहन पर हमला: ‘कथित’ नेता गिरफ्तार, 50 अज्ञात पर केस

घाटमपुर में हादसे के बाद उपद्रव; पुलिस सख्त, सीसीटीवी से पहचान जारी

Kanpur।  घाटमपुर थाना क्षेत्र में शव वाहन पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के कथित नेता अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पांच नामजद समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते दिनों क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से ले जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने वाहन को रोक लिया। प्रदर्शन के नाम पर जुटी भीड़ ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया और शव वाहन पर पथराव कर उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। देर रात पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को संगठन का नेता बताकर भीड़ को उकसा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!