लगातार चलाए जा रहे अभियान में दो वांछित गिरफ्तार, अदालत में पेशी से बचते रहे आरोपी
Kanpur । कानून से बचकर लंबे समय तक फरारी काट रहे दो वारंटी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। रेलबाजार थाना पुलिस ने करीब 28 साल पुराने मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बार फिर यह संदेश दिया है कि न्याय से बचना संभव नहीं है।
पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी/एसीपी पूर्वी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में निजाम अली (निवासी हाथीपुर, थाना महाराजपुर) और मुन्ना (निवासी मीरपुर, थाना रेलबाजार) शामिल हैं। दोनों लंबे समय से अदालत में पेशी से बचते आ रहे थे और फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार गुप्ता, संतोष कुमार निगम, योगेंद्र प्रताप सिंह और गौरव अग्निहोत्री भी शामिल रहे।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई से साफ है कि वर्षों पुराने मामलों में भी पुलिस की निगरानी लगातार सक्रिय है और फरार वारंटियों के लिए बच निकलना आसान नहीं।


