Friday, April 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का नगर आयुक्त...

Kanpur : जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Kanpur । नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी तैयारियों को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आज नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव भी उपस्थित रहे।

#kanpur

सबसे पहले उन्होंने जोन-3 स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान (संजय वन), किदवई नगर का निरीक्षण किया, जहां प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बैच 1 से 6 तक लगभग 300 प्रशिक्षार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।

इसके बाद नगर आयुक्त ने जोन-5 अंतर्गत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। यहां आधुनिक तकनीक से एलईडी टीवी, एलईडी वॉल और डिजिटल माध्यमों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम दिन लगभग 450 प्रतिभागियों को 9 बैचों में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन, नाश्ता और चाय की व्यवस्था भी की गई। यहां 18 प्रशिक्षक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा तथा 20 से 22 अप्रैल तक दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है जिसे जिम्मेदारी से पूरा करना है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण डिजिटल से 22 मई से 20 जून 2026 तक पूरा होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!