Wednesday, February 18, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स चैंपियनशिप : शाटपुट में शुभांशी और दौड़ में सत्यम...

Kanpur : एथलेटिक्स चैंपियनशिप : शाटपुट में शुभांशी और दौड़ में सत्यम रहे अव्वल

Kanpur । स्वर्गीय गायत्री जौहरी एवं स्वर्गीय सत्य मन्यु जौहरी स्मृति मंडल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई जिलों के एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। चैंपियनशिप के 17 से 21 आयुवर्ग के शाटपुट में शुभांशी को पहला, राजनंदनी को दूसरा और अनुष्का को तीसरा स्थान मिला। 400 और 100 मीटर दौड़ में सत्यम और बालिका वर्ग के शाटपुट और 100 मीटर दौड़ में सोनम ने दोहरा स्वर्ण अपने नाम किया। अंडर-16 के 1500 मीटर दौड़ में पवन और 100 मीटर में अमितेश पहले स्थान पर रहे। वहीं, 30 से 50 आयुवर्ग की 400 मीटर दौड़ में एकता को पहला स्थान मिला।
#kanpur
रविवार को अर्मापुर इस्टेट के आरमरीना स्टेडियम में अंडर-16 की 1500 मीटर की दौड़ में शहर की जैनब को पहला, नेहा को दूसरा और अंशिका को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 में भी शहर की बेटियां छाई रहीं और वीना ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और प्रतिभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की दौड़ में शहर के आदित्य को पहला, जौनपुर के मोहित को दूसरा और हमीरपुर के मंजीत को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग के डिस्कस थ्रो में शर्मिला सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
सरीता को दूसरा और नीना को तीसरा स्थान मिला। शाट पुट स्पर्धा में ज्योति और 40 से 50 आयुवर्ग में अंजली शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के 40 से 50 आयुवर्ग के शाटपुट में शहर के नरेश पहले, यशवंत दूसरे और सुनीत तीसरे स्थान पर रहे। शाटपुट के बालक वर्ग में चौबेपुर के करन को पहला, शहर के पुष्पांक को दूसरा और श्रेयांश को तीसरा स्थान मिला। अंडर-16 वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में नेहा, 100 मीटर दौड़ में नौशाद ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को कानपुर मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव विनय अवस्थी, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव जौहरी और संजय सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...