Tuesday, September 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाई के कपड़े लेकर निकला अमन, रास्ते में मौत ने...

Kanpur : भाई के कपड़े लेकर निकला अमन, रास्ते में मौत ने रोक दी राह

ब्रेकर पर उछली बाइक, डिवाइडर से टकराकर 25 वर्षीय युवक की मौत

Kanpur। घर से भाई के कपड़े लेकर हाथीपुर जाने के लिए निकले 25 वर्षीय अमन यादव को क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। मंगलवार दोपहर संजीव नगर स्थित लव पार्क के पास ब्रेकर पर बाइक अचानक उछली और अमन का संतुलन बिगड़ गया। बाइक करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई डिवाइडर से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने से अमन की मौत हो गई।

रावतपुर के गीतानगर निवासी अमन मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे तिरंगा चौराहा स्थित 60 फीट रोड से हाथीपुर जा रहा था। वहां उसके बड़े भाई रामनिवास किराए के कमरे में रहते हैं और ट्रेन गार्ड हैं। परिजनों के अनुसार, तीन सितंबर को रामनिवास का रीजेंसी अस्पताल में स्टोन का ऑपरेशन हुआ था। अमन उनके कपड़े लेकर जा रहा था।

लव पार्क के पास पहुंचते ही बाइक ब्रेकर पर उछली। कुछ ही पल में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटती चली गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद अमन सड़क पर घायल पड़ा रहा। राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अमन की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौसा इंद्रजीत यादव ने बताया कि अमन भाई के कपड़े लेकर घर से निकला था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिलेगी।चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...