मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बास्केटबॉल में एयरो स्विशर्स और कैरेमल बने विजेता 
खेल

Kanpur : बास्केटबॉल में एयरो स्विशर्स और कैरेमल बने विजेता 

Akash Chaudhary

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में एकलव्य खेल परिसर में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में 82 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस एकलव्य खेल परिसर का उद्घाटन बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में टीम एयरो स्विशर्स और बालिका वर्ग में टीम कैरेमल विजेता रहीं।

सीनियर पुरुष वर्ग में सीएसजेएमयू और महिला वर्ग में टीम फाल्कन ने खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन कोच शोभित जैन की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वैभव प्रताप सिंह, आशुतोष चौबे की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *