Thursday, April 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : जिला कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदकर अधिवक्ता ने दी...

Kanpur : जिला कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदकर अधिवक्ता ने दी जान,

व्हाट्सएप स्टेटस पर मिला सुसाइड नोट

Kanpur । कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव ने पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से जान दे दी। घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।

#kanpur
Oplus_0

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, घटना के समय वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अचानक नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया कि उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश (सुसाइड नोट जैसा) लगाया गया था, जिसे कई अधिवक्ताओं ने भी देखा और उसका स्क्रीनशॉट लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह आखिरी समय में किससे बात कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।घटना के बाद अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूरे परिसर में जाली लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!