Tuesday, June 9, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : जॉनी लीवर की नई कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका, सलमान-अक्षय...

Mumbai : जॉनी लीवर की नई कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका, सलमान-अक्षय के कैमियो से मचेगा धमाल

फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही फिल्म, सलमान-अक्षय के कैमियो से बढ़ेगा सरप्राइज फैक्टर

Mumbai । हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही एक नई कॉमेडी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में सिर्फ जॉनी लीवर ही नहीं बल्कि कई नामी कॉमेडियन और सितारे भी शामिल होंगे। हालांकि पूरी स्टारकास्ट को अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं लाया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मेकर्स एक दमदार और सरप्राइज से भरी कास्टिंग पर काम कर रहे हैं।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसमें होने वाले कैमियो होंगे। चर्चा है कि सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी फिल्म में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कैमियो करते नजर आ सकते हैं, जिससे फिल्म का मनोरंजन स्तर और बढ़ जाएगा।निर्देशक फरहाद सामजी इससे पहले भी कई व्यावसायिक सफल कॉमेडी फिल्में दे चुके हैं, ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण अश्विन वर्धे कर रहे हैं।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। जॉनी लीवर, जो दशकों से अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं, इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कॉमेडी का नया रंग बिखेरने वाले हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...