मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : एडीजी ने तकनीकी शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की
कानपुर

Kanpur : एडीजी ने तकनीकी शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की

Akash Chaudhary

फील्ड यूनिट, एनएएफआईएस और एमसीयू के संसाधनों व समस्याओं की ली जानकारी

 

 

 

Kanpur । अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोन के सभी जिलों की पुलिस की तकनीकी शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान फील्ड यूनिट, एनएएफआईएस और एमसीयू की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में एडीजी ने संबंधित शाखाओं के नोडल अधिकारियों और प्रभारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने उपलब्ध तकनीकी उपकरणों, संसाधनों और कामकाज में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने शाखावार कार्यों और समस्याओं से अवगत कराया।

एडीजी ने निर्देश दिए कि तकनीकी शाखाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाए और कार्य संचालन में आ रही समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तकनीकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।