मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
कानपुर

Kanpur : पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

Akash Chaudhary
#kanpur

21 केंद्रों पर 9,288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Kanpur । प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज और जेएनके इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी का निर्धारित प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाए और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाए।डीएम ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में पीईटी-2026 के लिए कुल 9,288 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी 21 केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को अपने निर्धारित केंद्रों पर सतत निगरानी रखने और आयोग के निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।