Kanpur । आजमगढ़ में चार से सात नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सबजूनियर हैंडबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल दो नवंबर को होगा। जिला व मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया के तहत यह ट्रायल सोमवार को दोपहर दो बजे ग्रीनपार्क में आयोजित किया जाएगा।
ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड और उसकी एक छायाप्रति साथ लानी होगी। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी अनुज सिंह चौहान से संपर्क कर सकते हैं।

