मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur :  कानपुर मंडल ने लखनऊ को हराकर जीती चैंपियनशिप
खेल

Kanpur :  कानपुर मंडल ने लखनऊ को हराकर जीती चैंपियनशिप

Akash Chaudharyअपडेट: October 30, 2026

70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-19 फाइनल में 18 रन से दर्ज की जीत, आगरा और सैफई भी बने विजेता

 

 

Kanpur। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में आगरा, कानपुर व सैफई के स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। क्राइस्टचर्च मैदान में खेले गए अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने 15 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम ने लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर 14.3 ओवर में हासिल कर आठ विकेट की शानदार जीत हासिल की।

#kanpur

 

राष्ट्रीय मैदान किदवई नगर में खेले गए अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। जवाब में सैफई स्पोर्ट्स कालेज की टीम ने लक्ष्य को 9.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की।

#kanpur

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान में खेले गए अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में कानपुर मंडल की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना सकी। कानपुर मंडल की टीम ने 18 रन से खिताबी जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एडी बेसिक शिवेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।