Kanpur । रायबरेली में चार और पांच नवंबर को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए कानपुर की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में तारिणी कुशवाहा, सुविज्ञा कुशवाह, मुस्कान सोनकर, वरुणनवी मिश्रा, प्रेक्षा तिवारी और साक्षी सोनकर शामिल हैं। वहीं भव्या सिंह, एकता सिंह और अभिसारिका यादव को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। सभी चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों को ग्रीन पार्क स्थित खेलो इंडिया सेंटर की कोच प्रशिक्षण दे रही हैं।
Kanpur : टेबल टेनिस में कानपुर की सात खिलाड़ियों का चयन

