मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर के स्केटर्स ने जीते 22 पदक
खेल

Kanpur : कानपुर के स्केटर्स ने जीते 22 पदक

Akash Chaudharyअपडेट: October 30, 2026

Kanpur।  मेरठ में 24 से 27 अक्टूबर तक 12वीं यूपी स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में निखिल सुमन ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 500 मीटर ट्रैक रेस, 1000 मीटर ट्रैक रेस और वन लैप रोड रेस में पहला स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद आरीब खान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। तेजस्व सिंह ने 1000 मीटर रिंग रेस में स्वर्ण और वन लैप रोड रेस में रजत पदक हासिल किया। वैदेही यादव ने एक स्वर्ण और एक रजत, जबकि देविशा मिश्रा ने दो लैप ट्रैक रेस में स्वर्ण पदक जीता।

तेजस्वनी गुप्ता ने एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कुशाग्र श्रीवास्तव ने वन लैप प्लस डी रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चैतन्य गुप्ता और अविरल यादव ने एक-एक रजत पदक जीता। आफिया नूर ने दो रजत और एक कांस्य, श्रेयांश यादव ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। विराट ने दो कांस्य, जबकि समरथ शुक्ला और नंदिनी शुक्ला ने एक-एक कांस्य पदक जीता।