मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : भारोत्तोलन में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा
खेल

Kanpur : भारोत्तोलन में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों का दबदबा

Akash Chaudharyअपडेट: October 30, 2026

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में सीएसजेएमयू के तुफैल ने 215 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा में मेजर एसडी सिंह कॉलेज के विजेंद्र सिंह (189 किग्रा), 70 किग्रा में पीपीएन पीजी कॉलेज के गुलामुद्दीन (200 किग्रा), 75 किग्रा में सीएसजेएमयू के प्रशांत शुक्ला (180 किग्रा) और 85 किग्रा में सीएसजेएमयू के धीरज कुमार (293 किग्रा) विजेता रहे।

वहीं, 95 किग्रा में पं. सहदेव प्रसाद कॉलेज के हर्षित माहेश्वरी ने 275 किग्रा, 110 किग्रा में उत्कर्ष गुप्ता ने 215 किग्रा और 110 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सीएसजेएमयू के कपिल चौधरी ने 281 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में 49 किग्रा में सीएसजेएमयू की मानसी चामुंडा (163 किग्रा), 53 किग्रा में पीडी महिला कॉलेज की अनुष्का (138 किग्रा), 57 किग्रा में बीवीडीसी की दीक्षा (130 किग्रा), 61 किग्रा में बीवीडीसी की निधि (135 किग्रा), 68 किग्रा में पीडी महिला कॉलेज की जूली (151 किग्रा) और 77 किग्रा में सीएसजेएमयू की श्वेता केंदू (130 किग्रा) ने पहला स्थान प्राप्त किया।